Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

बालस्वरूप राही की पुस्तक 'चलो फिर कभी सही' का लोकार्पण 25 को

वेब रिपोर्टर : केंद्रीय हिंदी संस्थान और विश्व हिंदी सचिवालय के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार की ओर से रविवार 25 जुलाई,  2021 को शाम 6 बजे (भारतीय समय) वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में शीर्षस्थ गीतकार बालस्वरूप राही द्वारा रचित पुस्तक 'चलो फिर कभी सही' का लोकार्पण और संवाद होगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रो. सादिक (वरिष्ठ लेखक, हिंदी एवं उर्दू), लक्ष्मीशंकर वाजपेयी (प्रख्यात कवि), नरेश शांडिल्य (वरिष्ठ कवि) उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उपाध्यक्ष अनिल 'जोशी' के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का संचालन अलका सिन्हा (कथाकार-कवयित्री) करेंगी। आप इस कार्यक्रम में निम्नलिखित लिंक के माध्यम से शामिल हो सकते हैं। 

संगोष्ठी लिंक - https://us02web.zoom.us/j/84717602469?pwd=cm5vVWVycjJNSXpHZnVNR05vbUkrUT09

Meeting ID: 847 1760 2469
Passcode: 1234 

फेसबुक लिंक - https://www.facebook.com/VAISHVIKHINDIPARIVAR  
यूट्यूब लिंक - https://www.youtube.com/channel/UC505IchMxNLqnRJWqvMpYZg



Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.