Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से पुरस्कारों के लिए संस्तुतियां आमंत्रित

वेब रिपोर्टर : उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के लिए संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं। संस्थान साहित्य, कला, विज्ञान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए विशिष्ट लोगों को अलग श्रेणियों में कुल 83 पुरस्कार देता है। इनमें भारत भारती सम्मान, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन सम्मान, साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए लोहिया साहित्य सम्मान, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान तथा अवन्तीबाई सम्मान, साहित्य भूषण, पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये गणेशशंकर विद्यार्थी पुरस्कार के साथ ही अन्य प्रमुख सम्मान हैं- बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार, पत्रकारिता भूषण पुरस्कार, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान तथा हिंदी विदेश प्रसार सम्मान आदि हैं। 

वर्ष 2020 के लिए आमंत्रित की गई संस्तुतियों के संबंध में संस्थान की ओर से कहा गया है कि संस्तुति पत्र के साथ संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम व पता दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है उसका जीवनवृत्त, संपर्क सूत्र/दूरभाष संख्या सहित संस्तुति प्रपत्र के साथ होना अनिवार्य है। एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के  नाम की संस्तुति ही मान्य होगी। संस्थान में संस्तुति के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2021 है। इसके अलावा संस्थान ने 38 विधाओं में 2020 में प्रकाशित मौलिक पुस्तकों को पुरस्कार हेतु आमंत्रित की हैं। 

Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.