News Brief

अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्यतिथि पर 125 ग़ज़लकारों की पुस्तक होगी प्रकाशित


वेब रिपोर्टर: उर्दू के अजीमुश्शान शायर अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्यतिथि पर गुफ्त़गू प्रकाशन सदी के 125 ग़ज़लकारों की ग़ज़लों को पुस्तक के आकार में प्रकाशित करने की तैयारी में है। गुफ़्तगू के संपादक इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने बताया कि 09 सितंबर को अकबर इलाहाबादी की 100वीं पुण्यतिथि पर प्रयागराज में इस पुस्तक का विमोचन होगा। जिन ग़ज़लकारों की रचनाएं शामिल इस पुस्तक में हैं, उनका काव्यपाठ भी होगा।

|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.