Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

फोन कॉल को रियल टाइम में इंटरप्रेट करेगा iTourTranslator

न्यूयॉर्क : दो अलग भाषाओं की पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों के बीच बातचीत, संवाद हमेशा मुश्किल भरा काम रहा है। इसके लिए कई सारे ऐप हैं, लेकिन इसके बाद भी दुनिया के दो कोनों में बैठकर बात करने वालों के बीच इस समस्या का कोई सार्थक समाधान अब तक नहीं था। किसी के लिए यह असंभव था कि वह दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति को फोन करे और उसे अपनी भाषा में जवाब मिले। लेकिन अब आईटूरट्रांसलेटर (iTourTranslator) ने इसकी राह आसान कर दी है। आईटूरट्रांसलेटर में कॉल ट्रांसलेशन, वीडियो कॉल ट्रांसलेशन, कॉन्फ्रेंस ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं हैं। इस ऐप ने फ्रेंच और चाइनीज़ बोलने वालों के बीच सीधे संवाद को संभव बना दिया है। 

फोन रिसीव करने वाले को ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

आईटूरट्रांसलेटर का उपयोग करते समय कॉलर को सिर्फ सामने वाले व्यक्ति का फोन नंबर पता होना चाहिए। यह मोबाइल नंबर हो सकता है अथवा लैंडलाइन नंबर। मजे की बात यह है कि इस बातचीत के लिए फोन रिसीव करने वाले को आईटूरट्रांसलेटर ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। फोन रिसीव करते ही उसे अपनी भाषा में ही संवाद सुनने को मिलेगा। कॉल करने वाला यदि स्पेनिश बोलता है तो कॉल रिसीव करने वाले को अपनी भाषा (मान लें कि इंग्लिश) सुनने को मिलती है। कॉल रिसीव करने वाला जब इंग्लिश में जवाब देता है तो ऐप उसे स्पेनिश में ट्रांसलेट कर कॉल करने वाले तक पहुंचा देता है। यह रियल टाइम संवाद होता है। आईटूरट्रांसलेटर दुनिया की कई सारी भाषाओं में सेवाएं देता है। इनमें इंग्लिश, स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चाइनीज़, जैपनीज़, कोरियन, रशियन, एरेबिक, नॉर्वियन, डेनिश, फ़िनिश, पुर्तगीज़, कैटलन तथा थाई हैं। 

विदेशी दोस्त को लिंक भेजिए, उसकी भाषा में बातचीत शुरू

आईटूरट्रांसलेटर का उपयोग लोग वॉट्सऐप वॉयस कॉल में भी कर सकते हैं। कॉल करने वाला अपने विदेशी दोस्त/परिचित को उसके सोशल प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, लाइन, टेलेग्राम या वीचैट पर लिंक भेजता है। दूसरे छोर पर जब इस लिंक पर क्लिक किया जाता है तो वॉयस या वीडियो कॉल हो पाती है। आईटूरट्रांसलेटर इस बातचीत को रियल टाइम में ट्रांसलेट करता है। कॉल रिसीव करने वाले को आईटूरट्रांसलेटर डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होती है और न ही इसके लिए खुद को रजिस्टर करना होता है। 

बाईलिंगुअल सबटाइटल्स के रूप में देखें/सुनें बैठक की स्पीच

आईटूरट्रांसलेटर का उपयोग मीटिंग के लिए भी हो सकता है। बैठक में अलग—अलग भाषा के वक्ताओं की आवाज़ रियल टाइम में ट्रांसलेट हो जाती है। आईटूरट्रांसलेटर ज़ूम जैसा है। आईटूरट्रांसलेटर पर ज़ूम या टीम्स की तरह कई सारे लोग रियल टाइम में कनेक्ट हो जाते हैं। आईटूरट्रांसलेटर रियल टाइम इंटरप्रेटर का काम करता है। अगर आईटूरट्रांसलेटर में रियल टाइम ट्रांसलेशन फंक्शन को आन करने पर किसी मीटिंग की स्पीच रियल टाइम में बाईलिंगुअल सबटाइटल्स के रूप में प्रसारित होगी। Courtesy : japantoday.com
Previous Post Next Post
|
Prolingo Logo

Prolingo News

Professional Translation Services