Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

हिंदी प्रौद्योगिकी पर चर्चा के लिए रविवार को जुट रहे हैं विद्वान, आप भी जुड़ें

वेब रिपोर्टर : केंद्रीय हिंदी संस्थान और विश्व हिंदी सचिवालय के तत्वावधान में वैश्विक हिंदी परिवार की ओर से रविवार 20 जून को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे वेब संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का विषय 'हिंदी प्रौद्योगिकी — प्रयोग और संभावनाएं' है।

हिंदी भाषा और लिपि में तकनीक के विस्तार की संभावनाएं लगातार मौजूद हैं। इस दिशा में अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। इन संभावनाओं की पड़ताल बहुत सारे हिंदी भाषा प्रेमी व्यक्तिगत और सांस्थानिक स्तर पर कर रहे हैं। इन संभावनाओं की दिशा और दशा क्या है, अभी और क्या प्रयोग होने शेष हैं? रविवार की वेब संगोष्ठी में इन्हीं पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पैनल चर्चा में शामिल होंगे नीलाभ श्रीवास्तव (notnul.com के संस्थापक), सुदीप्ता सिन्हा (किताबों वाली लड़की, मसाला चाय यूट्यूब चैनल), मनीष धारीवाल (markmybook.com के सह—संस्थापक) विवेकानंद पाणि (सह—संस्थापक, रेवेरी लैंग्वेज टेक्नोलॉजी)। इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और भाषाकर्मी राहुल देव तथा केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल, भारत सरकार के उपाध्यक्ष अनिल जोशी का सानिध्य भी प्राप्त होगा। इस परिचर्चा में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं। 

संगोष्ठी लिंक - https://us02web.zoom.us/j/84717602469?pwd=cm5vVWVycjJNSXpHZnVNR05vbUkrUT09
Meeting ID: 847 1760 2469
Passcode: 1234 
फेसबुक लिंक - https://www.facebook.com/VAISHVIKHINDIPARIVAR  
यूट्यूब लिंक - https://www.youtube.com/channel/UC505IchMxNLqnRJWqvMpYZg

Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.