Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में फ्रेंच, स्पेनिश और जर्मन की पढ़ाई के लिए प्रवेश शुरू

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय बनेगा विदेशी और देशी भाषाओं की पढ़ाई का हब


प्रोलिंगो न्यूज़ डेस्क :
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय विदेशी और देशी भाषाओं की पढ़ाई का हब बनेगा। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत फ्रेंच, स्पेनिश और जर्मन के साथ ही हिंदी, संस्कृत और उर्दू भाषाओं की पढ़ाई कराने की तैयारी है। सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 30-30 सीट निर्धारित की गई हैं। भाषा विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है। सत्र 2021-22 में इन कोर्सेज में प्रवेश  के लिये ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी समस्त जानकारी www.ddugu.ac.in पर हासिल की जा सकती है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। 

विश्वविद्यालय में होगी नाथ पंथ की पढ़ाई
विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 से नाथ पंथ पर पढ़ाई भी होगी। इसे लेकर सीबीसीएस पैटर्न पर दो क्रेडिट का कोर्स विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तैयार कराया गया है। स्नातक स्तर में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी को नाथपंथ पर दो क्रेडिट के कोर्स को पढ़ने का मौका मिलेगा।

भाषा, हेल्थ, आईटी स्किल के अहम कोर्सेज
सीबीसीएस पैटर्न के रूप में तैयार कोर्स के तहत पूरे कोर्स को मेजर कोर्सेज, माइनर इलेक्टिव, माइनर वोकेशनल, माइनर को करिकुलम में विभाजित किया गया है। मेजर कोर्स के साथ अभ्यर्थियों को पहले सेमेस्टर में माइनर इलेक्टिव कोर्स के अंतर्गत भाषा में इंग्लिश, बेसिक ऑफ हिंदी, बेसिक ऑफ संस्कृत, बेसिक ऑफ उर्दू के साथ इंट्रोडक्शन टू पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बेसिक्स ऑफ राष्ट्र गौरव, इंट्रोडक्शन ऑफ नाथपंथ, माइनर को-करीकुलम में एन सीसी/ एनएसएस/ रोवर्स रेंजर्स, खेल, कल्चरल एक्टिविटी, फ़ूड न्यूट्रिशन एंड हेल्थ, द्वितीय सेमेस्टर में इलेक्टिव कोर्स में बेसिक्स ऑफ आईटी स्किल, बेसिक्स ऑफ जीरो वेस्ट मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन ऑफ फॉरेन लैंग्वेज, को- करिकुलम में प्राइमरी ट्रीटमेंट एंड हेल्थ, तृतीय सेमेस्टर के इलेक्टिव कोर्स में बेसिक्स ऑफ पाली, को-करिकुलम में फिजिकल एजुकेशन एंड योगा, चौथे सेमेस्टर के इलेक्टिव कोर्स में बेसिक्स ऑफ नेपाली, इंट्रोडक्शन टू बुद्धिस्ट लैंग्वेज, माइनर को करिकुलम में ह्यूमन वैल्यूज एंड एनवायर्नमेंटल स्टडीज, पांचवें सेमेस्टर के इलेक्टिव में बेसिक्स ऑफ स्पेनिश, एनालिटिकल क्वालिफिकेशन एंड डिजिटल अवेरनेस, छठवें सेमेस्टर के इलेक्टिव कोर्स में बेसिक्स ऑफ जर्मन, को—करिकुलम में कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स का विकल्प चुन सकेंगे। 

Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.