Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

पहली बार 13 भाषाओं में आयोजित होगी नीट परीक्षा

प्रोलिंगो न्यूज़ : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट—यूजी 2021 इस बार 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक ट्वीट में कहा है कि नीट—यूजी परीक्षा इस बार हिंदी, पंजाबी, असमी, बंगाली, ओड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। इस बार पंजाबी और मलयाली को जोड़ा गया है। 


मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट—यूजी 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई शाम 5 बजे से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को किया ​जाएगा। शिक्षा मंत्री के ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पश्चिम एशिया में भारतीय छात्रों की सुविधा के लिए कुवैत में एक नया परीक्षा केंद्र खोला गया है।

Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.