Need Certified Translation?

Embassy Approved | Apostille | Visa Documents

📞 Call ProLingo Now

गूगल ने कन्नड़ को बताया भारत की सबसे बदसूरत भाषा, हंगामा मचा तो मांगी माफी


प्रोलिंगो न्यूज डेस्क : कुछ दिनों पहले अगर आप गूगल सर्च पर इस सवाल का जवाब ढूंढते कि भारत की सबसे बदसूरत भाषा कौन सी है तो उसका जवाब होता—कन्नड़! हाल में ही गूगल का यह जवाब पकड़ा गया तो कन्नड़भाषी गूगल की लानत—मलानत करने लगे। गूगल के इस जवाब के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर होने लगे। यह देखकर गूगल ने माफ़ी मांगी और सर्च रिज़ल्ट से उस जवाब को हटा दिया। 

कन्नड़ करीब दो हजार साल पुरानी भाषा है जो भारत के दक्षिणी क्षेत्र में करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाती है। कन्नड़ में विश्व स्तरीय साहित्य मौजूद है और यह रोजगार का भी बड़ा जरिया है। गूगल के इस जवाब की जानकारी जब कर्नाटक सरकार को हुई तो सरकार ने इसकी आलोचना की। कर्नाटक सरकार के वन, कन्नड़ और संस्कृति मंत्री अरविंद लिंबवाली ने कहा कि गूगल या कोई भी अगर कन्नड़ का उपहास बनाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग के सचिव को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि तत्काल गूगल को नोटिस जारी करें। उधर, मामला संज्ञान में आते ही गूगल ने इस जवाब को हटा दिया है। गूगल की ओर से माफी मांगते हुए यह कहा गया है कि गूगल खोज का परिणाम हमेशा सटीक नहीं हो सकता। इस मामले में गूगल की संबंधित टीम सुधार में लग गई है। 

कैसे काम करता है गूगल सर्च?

गूगल पर खोज के परिणाम अल्गॉरिदम—आधारित होते हैं। इसका आशय यह है कि गूगल का सर्च इंजन किसी सवाल के जवाब में इंटरनेट पर मौजूद सारी बेबसाइट्स, सूचनाओं को एक निश्चित ढंग से खंगालता है। सेकेंड भर से कम समय तक चलने वाली इस पड़ताल के आधार पर गूगल एक साथ कई सारे परिणाम दिखाता है, जिसमें यादृच्छिक आधार पर कोई जवाब सबसे शीर्ष पर हो सकता है। दरअसल, इस खोज में मनुष्य का हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं होता है। यही कारण है कि ऐसी विसंगतियां सामने आती रहती हैं। गौरतलब है कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने अमेरिका में 2018 में 'इडियट' सर्च करने पर प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सामने आने पर यह स्पष्ट किया था कि कंपनी को सर्च रिजल्ट पर कोई वश नहीं होता है। 

Previous Post Next Post
|
ProLingo News Logo

ProLingo News

Translation. Apostille. VISA — The News You Need to Move.